National News : नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो की मांग केजरीवाल की सियासी नौटंकी : संत समाज
Kejriwal's political gimmick demanding Lakshmi Ganesh's photo on notes: Sant Samaj
भारत
RP Raghuvanshi
01 Nov 2022 09:46 PM
Prayagraj : प्रयागराज। भारतीय नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो छापने की दिल्ली के सीएम संयोजक अरविंद केजरीवाल मांग पर संतों ने गुस्सा जताया है। पंचायती अखाड़ा निरंजनी के स्वामी कार्तिकेय समेत सभी 13 अखाड़ों के संतों ने इस बयान की निंदा की और इसे सियासी नौटंकी करार दिया।
National News :
निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत ओंकार गिरि ने कहा कि यह सनातन धर्म के देवताओं का अपमान है। महानिर्वाणी अखाड़े के श्री महंत जमुनापुरी ने कहा, हमारे देवी-देवताओं का सही स्थान मंदिरों में है। कोई कैसे करेंसी नोट पर चित्र लगाने की मांग कर सकता है? केजरीवाल को भगत सिंह या सरदार बल्लभ भाई पटेल की तस्वीरें लगाने की मांग करनी चाहिए थी, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी हमारे देवता हैं और धन के अवतार हैं। उनकी तस्वीरों को नोटों पर रखना गलत होगा।
National News :
जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के सचिव महंत हरि गिरि ने कहा कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री और किसी पार्टी के अध्यक्ष की इस तरह की मांग अस्वीकार्य और गैर जिम्मेदाराना है। ऐसी मांग सिर्फ एक राजनीतिक नौटंकी है और कुछ नहीं।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने इससे पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर देश की आर्थिक समृद्धि के लिए नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें लगाने का अनुरोध किया था।