National News : पीएफआई के कई ठिकानों पर एनआईए ने की छापेमारी
NIA raids several locations of PFI
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:53 AM
तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को केरल में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दूसरे दर्जे के नेताओं के आवास सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। केरल पुलिस के सूत्रों ने बताया कि बुधवार देर रात शुरू हुई छापेमारी अब भी जारी है।
एनआईए की अगुवाई वाली कई जांच एजेंसी की टीम ने देश में आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के आरोप में सितंबर में 15 राज्यों में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन के शीर्ष नेताओं सहित कई पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया था।