National News : नगालैंड में नौ कैदी जेल से फरार, तलाश अभियान शुरू
Nine prisoners escape from jail in Naga, search operation begins
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:26 PM
Kohima : कोहिमा। नगालैंड में मोन जिले की जेल से कम से कम नौ कैदी फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि फरार हुए कैदियों में विचाराधीन कैदी और हत्या के जुर्म में दोषी करार दिए गए कैदी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों को किसी तरह अपनी कोठरी की चाबी हाथ लग गयी जिसके बाद शनिवार तड़के वे फरार हो गए।
National News :
इस संबंध में मोन थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है, लुकआउट नोटिस जारी किया है और संबंधित विभिन्न एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।’’
उन्होंने बताया कि कैदियों के गांवों की परिषदों को भी कहा गया है कि अगर इन फरार कैदियों के संबंध में उन्हें कोई सूचना मिलती है तो वे पुलिस से संपर्क करें।