National News : एनआईएस सिद्ध चिकित्सा में शुरू करेगा नया स्नातक पाठ्यक्रम
NIS to start new undergraduate course in Siddha Medicine
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:50 AM
चेन्नई। चेन्नई में स्थित राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान (एनआईएस) में 2022-23 शैक्षणिक वर्ष में सिद्ध चिकित्सा में एक नया स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। संस्थान ने रविवार को यह जानकारी दी।
एनआईएस की निदेशक डॉ. आर मीना कुमार ने बताया कि नई दिल्ली स्थित भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने एनआईएस को 60 सीटों के साथ ‘बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी’ (बीएसएमएस) पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
उन्होंने बताया कि नीट 2022-23 रैंक लिस्ट से बीएसएमएस पाठ्यक्रम में दाखिले दिए जाएंगे जिसके लिए काउंसिलिंग जल्द ही शुरू होगी। एनआईएस ने तमिलनाडु सरकार द्वारा उसे यहां चित्तलपक्कम में आवंटित की गयी भूमि पर नया स्नातक कॉलेज बनाने के लिए आयुष मंत्रालय को एक प्रस्ताव सौंप दिया है।