
National News : उत्तर रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच एक वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया है, जिसका मकसद यात्रियों को सुरक्षित और तेज़ ट्रैवल सुविधा देना है।
पहलगाम आतंकी हमले में कई पर्यटकों की मौत के बाद क्षेत्र में सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।
हमले के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ जम्मू-कश्मीर से बाहर जाने की कोशिश कर रही है।
इस अतिरिक्त भीड़ को मैनेज करने और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या: 04612
प्रस्थान स्थान: श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन
समय: रात 9:20 बजे, 23 अप्रैल 2025
गंतव्य स्थान: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
आगमन समय: सुबह 9:30 बजे, 24 अप्रैल 2025
शहीद कैप्टन तुषार महाजन (रात 9:48)
जम्मू तवी (रात 11:00)
पठानकोट कैंट (रात 12:45)
जालंधर कैंट
ढंडारीकलां
अंबाला कैंट
कुरुक्षेत्र जंक्शन
पानीपत
नई दिल्ली
7 जनरल डिब्बे
8 स्लीपर कोच
2 थर्ड एसी कोच
1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच
2 लगेज कम ब्रेक वैन
मंगलवार को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत और कई घायल हो गए।
हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।
हमले में शामिल आतंकियों की पहचान आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के रूप में हुई है।
लगभग 20 मिनट तक लगातार फायरिंग की गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। National News :