National News : व्यक्तिगत डेटा संरक्षण, दूरसंचार विधेयक मानसून सत्र में पारित होने की उम्मीद : वैष्णव
Personal data protection, telecom bill expected to be passed in monsoon session: Vaishnav
भारत
RP Raghuvanshi
19 Dec 2022 09:14 PM
नई दिल्ली। दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक और दूरसंचार विधेयक के संसद के मानसून अधिवेशन में पारित होने की उम्मीद है।
National News
वैष्णव ने सोमवार को यहां गूगल की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह उम्मीद जताई कि ये दोनों विधेयक जुलाई-अगस्त, 2023 में होने वाले मानसून सत्र में पारित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दूरसंचार विधेयक के तहत सरकार उपयोगकर्ता के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने वाले प्रावधान लेकर आएगी।