National News : राष्ट्रपति मुर्मू ने गोवा मुक्ति दिवस पर नागरिकों को बधाई दी
President Murmu congratulates citizens on Goa Liberation Day
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:12 PM
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गोवा मुक्ति दिवस पर नागरिकों, विशेषकर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने सशस्त्र बलों को उनकी वीरता के लिए सलाम करता है।
National News
पुर्तगालियों को 1961 में हराकर राज्य को आजाद कराने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की स्मृति में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।
द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि गोवा मुक्ति दिवस पर मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से गोवा के लोगों को बधाई देती हूं। हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से गोवा की मुक्ति के लिए लड़ाई लड़ी। हम अपने सशस्त्र बलों को उनकी वीरता के लिए सलाम करते हैं। राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।