National News: प्रधानमंत्री करेंगे मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता
National News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:59 PM
National News: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आम बजट 2023-24 से पहले अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में ‘मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन’ की अध्यक्षता करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।
National News
अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिवों का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन पांच-सात जनवरी तक दिल्ली में होगा। यह केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कई युवा जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2023 को संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी।