National News : पांच सितारा होटलों में रुका, फिर उसने किया ऐसा कारनामा
Greater Noida News: Mobile looted to fulfill hobby, four arrested including student
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:38 AM
छावनी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम के मध्य इलाके में पांच सितारा होटल ‘साउथ पार्क’ की तरफ से हाल में मिली शिकायत पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। शिकायत में कहा गया है कि वह होटल में रुका था और फिर बिल का भुगतान किए बिना चला गया था। अधिकारी ने बताया कि उसने वहां से एक लैपटॉप भी चुरा लिया था।
तिरुवनंतपुरम। केरल के कोल्लम रेलवे स्टेशन के निकट 65 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिस पर पांच सितारा होटलों में ठहरने और बिना बिल चुकाए चले जाने का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
छावनी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम के मध्य इलाके में पांच सितारा होटल ‘साउथ पार्क’ की तरफ से हाल में मिली शिकायत पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। शिकायत में कहा गया है कि वह होटल में रुका था और फिर बिल का भुगतान किए बिना चला गया था। अधिकारी ने बताया कि उसने वहां से एक लैपटॉप भी चुरा लिया था।
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान उसके मोबाइल की लोकेशन कोल्लम रेलवे स्टेशन के पास मिली और कोल्लम पुलिस की मदद से छावनी थाने की एक टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा में इस तरह के अपराध को कई बार कथित तौर पर अंजाम दिया है।
अधिकारी ने बताया कि हमने उसकी तस्वीरें वितरित की हैं और इंतजार कर रहे हैं कि लोग उसे पहचानें। इसके बाद ही हम बता पाएंगे कि उसने कितनी बार इस तरह का अपराध किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया कि वह अकेला ही है और उसका कोई परिवार नहीं है।