National News : कारगिल में भूकंप के तेज झटके, 4.3 रही तीव्रता
Strong tremors of earthquake in Kargil, magnitude 4.3
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 06:52 PM
New Delhi : नई दिल्ली। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि सोमवार को लद्दाख के कारगिल में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 9ः30 बजे आया और जमीन से 10 किमी नीचे स्थित था। भूकंप का केंद्र कारगिल से 151 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था। एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा कि 4.3 तीव्रता का भूकंप कारगिल, लद्दाख के 64 किमी डब्ल्यूएनडब्ल्यू में सुबह करीब 9ः30 बजे आया। भूकंप के बाद अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Earthquake in Kargil :
गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले दक्षिण-पूर्वी ताइवान जोरदार भूकंप के झटके आए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई थी। जबकि इससे पहले 16 सितंबर को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 16 सितबंर को सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर भूकंप के तेज झटके आए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 16 सितंबर को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 थी।