
National News : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश से टोल प्लाजा हटाने की तैयारी चल रही है, और इसके लिए केंद्र सरकार अगले 15 दिनों में नई टोल पॉलिसी लागू करने जा रही है।
इस कदम से देश के करोड़ों वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस बड़ी घोषणा से जुड़ी खास बातें:
नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि जल्द ही देशभर के टोल प्लाजा हटाए जाएंगे।
इसके स्थान पर नई तकनीक-आधारित टोल प्रणाली लाई जाएगी जिससे यात्रियों को बार-बार रुकने की जरूरत नहीं होगी। National News
नई टोल पॉलिसी की औपचारिक घोषणा अगले 15 दिनों में की जाएगी।
मंत्री ने कहा, "अब लोगों को टोल से जुड़ी कोई शिकायत नहीं होगी।" National News
संभावना है कि GPS-बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे गाड़ी जहां जितनी दूरी चलेगी, उसी के हिसाब से टोल लिया जाएगा।
मुंबई-गोवा हाईवे का काम जून 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।
इससे खासतौर पर कोंकण क्षेत्र के यात्रियों को सफर में बड़ी राहत मिलेगी।
नितिन गडकरी ने दावा किया कि अगले दो सालों में भारत का रोड नेटवर्क अमेरिका से बेहतर होगा।
मंत्री ने बताया कि मुंबई-गोवा हाईवे के निर्माण में कानूनी विवाद, मुआवजा विवाद, और आंतरिक झगड़ों जैसी कई समस्याएं थीं।
अब ये सभी अड़चनें खत्म हो चुकी हैं और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
नई टोल पॉलिसी सिर्फ एक सुधार नहीं बल्कि डिजिटल और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ता हुआ कदम है।
इससे ट्रैफिक कंट्रोल, रोड सेफ्टी और सफर का अनुभव पहले से कहीं बेहतर हो जाएगा। National News :