National News : उपराष्ट्रपति धनखड़ फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे
Vice President Dhankar will participate in the opening ceremony of the FIFA World Cup
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 03:15 PM
New Delhi : नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को कतर की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए और इस दौरान वह फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। धनखड़ कतर राज्य के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर दोहा का दौरा कर रहे हैं।
National News :
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फीफा विश्व कप—2022 के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये कतर की आधिकारिक यात्रा पर दोहा के लिये रवाना हुए।