
National News : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स हमले के बाद नागपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। नागपुर के बड़कस चौक पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और RSS जैसे संगठनों ने एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
22 अप्रैल को पहलगाम के एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया।
हमलावरों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और फिर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
इस क्रूर हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
इस बर्बर हमले के बाद पूरे देश में रोष का माहौल है।
सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, लोग पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और सहयोगी संगठनों ने उग्र प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और RSS के कार्यकर्ताओं ने बड़कस चौक पर एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
सभी की एक ही मांग: पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह भविष्य में ऐसी हरकत करने से पहले 100 बार सोचे।
नागपुर महानगर प्रमुख अमोल ठाकरे ने भावुक होकर कहा,
"धर्म पूछकर गोलियां चलाई गईं, अब हिंदू चुप नहीं बैठेगा। ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा।"
उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति से पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की अपील की।
ठाकरे ने मांग की:
"अब तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक हो और पाकिस्तान का नामों-निशान मिटा दिया जाए।" National News :