National Political News : भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रहे जनसैलाब से डरने लगी है भाजपा
BJP has started fearing the influx of people in India Jodo Yatra
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:21 AM
- एक महिला को गिरने से बचाने के लिए राहुल ने उसका हाथ क्या पकड़ा बवाल ही मच गया
नई दिल्ली। ‘चोरों को सारे नजर आते हैं चोर।’ आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी। मौजूदा दौर में यह कहावत भाजपा के नेताओं और उसकी ट्रोल आर्मी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही अपार सफलता और लोकप्रियता से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। उसे अपना जनाधार खिसकता नजर आने लगा है। यही कारण है कि वह अनाप-शनाप बातें कहकर जनता को गुमराह करने करने और मुख्य मुद्दे से भटकाने का कुत्सित प्रयास करने में जुटी हुई है।
National Political News :
सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटका और आंध्र प्रदेश में जबरदस्त समर्थन मिला। तेलंगाना में भी इस यात्रा को समर्थन और सहयोग देने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। गैर भाजपा कई राजनीतिक दल के लोग भी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हर दिन आ रही तस्वीरें भाजपा को डराने लगी हैं। दरअसल, इस देश में हर यात्रा के सफल होने और उसके सकारात्मक परिणाम निकलने का अनूठा और सुखद इतिहास रहा है। इसी इतिहास ने भाजपा नेताओं की आंखों की नींद छीन ली है। अगर इस बात पर भरोसा करें कि इतिहास अपने आप को दोहराता है, तो फिर इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं रह जाती है कि इस यात्रा से कांग्रेस सियासत के उच्च शिखर को छूने में कामयाब होगी। यही बात भाजपा के नेताओं को सालने लगी है।
भारत जोड़ो यात्रा के शुरू होने के साथ ही भाजपा की प्रख्यात महिला नेता स्मृति जुबिन इरानी ने सबसे पहले मोर्चा खोला। लेकिन, उनका सफेद झूठ जनता के सामने बेपर्दा हो गया। यह सिलसिला यात्रा के 53 दिनों बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए झूठा प्रचार और घटिया बातें कही जा रही हैं। अभी बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दक्षिण भारत की अभिनेत्री पूनम कौर को गिरने से बचाने के लिए उनका हाथ क्या पकड़ा, बवाल मच गया। यह ओछेपन की इंतेहां ही है कि एक तरफ सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल होने लगी, दूसरी ओर भाजपा नेता चाचा नेहरू का नाम लेकर तंज कसने लगे। हालांकि इस दोतरफा हमले का न केवल पूनम कौर ने, बल्कि कांग्रेस की महिला नेताओं ने भी कराया जवाब देकर भाजपा नेताओं की बोलती बंद कर दी।
National Political News :
दरअसल, राहुल गांधी के साथ शनिवार को अभिनेत्री पूनम कौर पदयात्रा में शामिल हुईं। इस पर कर्नाटक बीजेपी की नेता प्रीति गांधी ने राहुल गांधी की ऐक्ट्रेस पूनम कौर का हाथ पकड़े तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने परदादा के पदचिन्हों पर चलते हुए!’ प्रीति गांधी के इस पोस्ट के साथ ही वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया।
पूनम कौर ने प्रीति गांधी का जवाब देते हुए लिखा कि आप अपमान कर रही हैं, याद रखें प्रधानमंत्री नारी शक्ति के बारे में बात करते हैं। मैं फिसल गई और लगभग गिरने ही वाली थी, इस पर सर (राहुल गांधी) ने मेरा हाथ पकड़ लिया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के लिए ‘थैंक यू सर’ लिखा।
पूनम कौर के बाद जवाब देने की बारी कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की थी। उन्होंने लिखा, ‘हां, वह अपने परदादा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और हमारे इस महान देश को एकजुट कर रहे हैं। इसके अलावा, आपके बचपन के दुख गहरे हैं और आपके बीमार दिमाग का सबूत हैं. आपको इलाज की जरूरत है।’
National Political News :
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने प्रीति गांधी के ट्वीट पर लिखा, ‘शर्म की बात ये है एक ‘महिला’ है..’ वहीं महिला कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज नताशा शर्मा ने लिखा, ‘तुम औरत होकर इतना कैसे गिर जाती हो। तुमसे ज्यादा नीच और गिरा हुआ मैंने तो आज तक नहीं देखा। कुछ तो शर्म करो तुम या फिर बेच खाई है?’
पूनम कौर तमिल और तेलुगु फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। हैदराबाद में जन्मीं पूनम ने पढ़ाई खत्म करने के बाद 2006 में डायरेक्टर तेजा की फिल्म ओका विचित्रम साइन की। इसी साल उन्हें एक और फिल्म मायाजालम में काम मिल गया और पूनम का कॅरियर चल निकला। पूनम फिल्मों के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। वो कांग्रेस पार्टी की मेंबर होने के साथ ही तेलंगाना की राजनीति में काफी एक्टिव हैं।