National Political News : संकट के समय गुणा भाग उचित नहीं : योगेंद्र यादव
Lok Sabha Election 2024
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 06:25 AM
New Delhi : नई दिल्ली/मांड्या। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल ‘स्वराज इंडिया’ के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि इस वक्त देश सामने अभूतपूर्व संकट है। इसलिए वह इस यात्रा से जुड़े हैं। हालांकि वह पहले कांग्रेस की आलोचना करते थे। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पिछले 32 दिनों से चल रही है और इन दिनों कर्नाटक में है।
National Political News :
योगेंद्र यादव ने कहा कि आज देश उस मोड़ पर है, जहां हम नहीं कह सकते कि तीन साल बाद संविधान बचेगा या नहीं? ऐसे बड़े संकट के समय छोटा-बड़ा गुणा-भाग नहीं करना है। मैंने 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले कहा था कि कांग्रेस को बंद कर देना चाहिए। मैंने राहुल गांधी के बारे में उस समय कहा था और आज उसे दोहरा रहा हूं कि राहुल गांधी जितना ईमानदार नेता इस देश में मैंने नहीं देखा और उनमें जितनी समझदारी है, वह लोगों को नहीं पता है। मेरे सिद्धांत और नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि उस वक्त कांग्रेस की आलोचना इसलिए की थी कि इतने निर्णायक चुनाव में आप भाजपा का मुकाबला सड़क पर खड़े होकर नहीं कर पाए... आज भी इस बात पर कायम हूं कि कांग्रेस की सबसे पहले यह जिम्मेदारी है कि वह भाजपा का मुकाबला करे। आज फर्क यह है कि कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी को लेकर कुछ कर रही है।
National Political News :
यह पूछने पर कि क्या इस यात्रा से राहुल गांधी की छवि बदलेगी? योगेंद्र यादव ने कहा कि नेता वही होता है, जो अपने ईर्द-गिर्द ऊर्जा एकत्र कर सकता है। पिछले 30 दिनों में राहुल गांधी के ईर्द-गिर्द सार्थक और सकारात्मक ऊर्जा एकत्र हो रही है। वो तस्वीर (बारिश में भीगते हुए भाषण देने की) क्यों वायरल हो गई, क्योंकि उसमें ऊर्जा थी... व्यक्ति के रूप में राहुल गांधी अच्छे हैं, यह हर कोई जानता है। अगर वह अपने साथ ऊर्जा लेकर चलते हैं तो यह उनके लिए, कांग्रेस और देश के लिए अच्छा है।
National Political News :
एक अन्य सवाल के जवाब में योगंेद्र यादव ने कहा कि 2024 में विपक्ष का चेहरा कौन होगा, इस सवाल में मेरी दिलचस्पी नहीं है...। 2024 में यह तय है कि भाजपा की राह उतनी आसान नहीं है, जितना प्रचार वो कर रही है। भाजपा की हालत बहुत खराब है। अगर विपक्ष खड़े होकर लड़ा तो भाजपा के लिए बहुत मुश्किल है। सत्तारूढ़ पार्टी के साथ सीधे मुकाबले वाली करीब 200 लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने ताकत दिखाई तो भाजपा केंद्र की सत्ता से बाहर हो सकती है।
उन्होंने कहा कि इसमें कोई छिपी बात नहीं है कि हम इस यात्रा कर समर्थन कर रहे हैं। इस काम को बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं, क्योंकि हम कांग्रेस में नहीं हैं। सिद्धांत यह नहीं होता है कि इस पार्टी का साथ देना, उसका विरोध करना। सिद्धांत यह होता है कि मैं कैसा हिंदुस्तान देखना चाहता हूं।
National Political News :
योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं ‘इंडिया अगेंस्ट कपरप्शन’ का हिस्सा नहीं था, मैंने उनका समर्थन किया था। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को समर्थन करने का मुझे कोई गिला नहीं है। मुझे अफसोस इस बात का है कि आम आदमी पार्टी पर एक चौकड़ी को कब्जा करने दिया और उसे गलत हाथों में जाने दिया। उसका मैं अपने आपको दोषी मानता हूं। जब यह पार्टी दंगों के समय नहीं बोलती, रोहिंग्या का मुद्दा उठाती है तो मुझे शर्मिंदगी होती है।