त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देव के घर पर लगाई गयी आग , CPM कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
भारत
RP Raghuvanshi
04 Jan 2023 08:52 PM
भारत
RP Raghuvanshi
04 Jan 2023 08:52 PM
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव के पुश्तैनी घर पर हमला किया गया है। घर के आस पास दुकानों पर आग भी लगा दी गयी है। घटना को अंजाम देने का आरोप CPM समर्थकों पर लगा है।
भाजपा से जुड़े सूत्रों का दावा है कि बिप्लब देव् के पिता दिवंगत हीरुधन देब की याद में यहाँ वार्षिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाना था लेकिन इससे एक दिन पहले ही कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थकों ने वारदात को अंजाम दे दिया। जिस वक़्त यह घटना हुई तब घर के अंदर कोई भी नहीं था।
पिलिस के मुताबिक हमले के दौरान पार्टी के झंडों को नष्ट कर दिया गया है। इसके बाद एक दुकान और कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया गया।