Ghaziabad News : गुरूकुल द स्कूल के इंटरेक्ट क्लब को बेस्ट इंटरेक्ट क्लब का अवार्ड मिला
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:06 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:06 AM
Ghaziabad : गाजियाबादः गुरुकुल द स्कूल के इंटरेक्ट क्लब दिल्ली-एनसीआर का बेस्ट क्लब बन गया है। स्कूल को 145 क्लबों में बेस्ट इंटरेक्ट क्लब 2021.22 का अवार्ड मिला है। इसके अलावा स्कूल की छात्रा सुहानी वत्स को बेस्ट इंटरेक्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्कूल को यह सम्मान नोएडा सेक्टर 125 में एमिटी यूनिवर्सिटी में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 की ओर से आयोजित आभार कार्यक्रम में स्कूल को दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिका विनिशा शर्मा को बेस्ट टीचर इंचार्ज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही इंटरेक्ट क्लब प्रेसिडेंट विदुषी शर्मा एवं सेक्रेटरी ध्रुव सिंघल को प्रशस्ति पत्र दिए गए। रोटरी इंटरनेशनल, जिला 3012 के गवर्नर अशोक अग्रवाल व इंटरेक्ट चेयर मुकेश गुप्ता ने वर्ष भर किए गए कार्यो के आधार पर स्कूल को ये अवार्ड दिए। स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स, डायरेक्टर एडमिन शिखा वत्स व प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने इन उपलब्धियों का श्रेय स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व स्टॉफ को दिया।