Ghaziabad News: सुंदरदीप ग्रुप में हुए प्लेसमेंट ड्राइव में कई राज्यों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:03 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:03 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः डासना स्थित सुंदरदीप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा पूल कैंम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में मदरसन सूमी सिस्टम प्रा लि, जेएम बैक्सी व मारूति ग्रुप की कृष्णा लैन्डी रेन्जो इंडिया प्राण् लिण् जैसी कंपनियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों से 300 से अधिक डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्र-छात्राएं आए। सभी को तीन राउंड की चयन प्रक्रिया से गुजरना पडा जिसके बाद डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 39 व स्नातक के 14 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल व शैक्षणिक अध्यक्ष डॉ0 राकेश शर्मा ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने बताया कि सुंदरदीप ग्रुप सभी छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलाने के लिए कृत संकल्प है और इसके लिए पूल कैंम्पस प्लेसमेंट का आयोजन लगातार चलता रहेगा।