Ghaziabad : एचआरआईटी ग्रुप के स्टूडेंटस ने रंगारंग कार्यक्रमों से किया मंत्रमुग्ध
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 08:10 AM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 08:10 AM
Ghaziabad: गाजियाबादः एचआरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस का सांस्कृतिक उत्सव अमब्रोसिया 2022 धूमधाम से मनाया गया। समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। ग्रुप के विभिन्न ब्रांच के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व संस्थान के चेयरमैन डॉ अनिल अग्रवाल व वाईस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल ने किया। डॉ अनिल अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरती है। साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढता है जिससे वे अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं। छात्र-छात्राओं ने डांस, शायरी, फैशन शो आदि की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मिस व मिस्टर फ्रेशर तथा मिस व मिस्टर टैलेंट प्रतियोगिता समारोह के आकर्षण का केंद्र रही। विजेताओं को संस्थान की चेयरपर्सन दीपाली अग्रवाल, वैशाली गोयल, ग्रुप निदेशक डॉ एन के शर्मा, निदेशक डॉ रामकुमार रॉय, सी एन सिंहा व प्रधानाचार्य डॉ नवनीत शर्मा ने सम्मानित किया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण, डॉ अनिल त्यागी, पूजा अरोडा, श्रद्धा सूद आदि भी मौजूद रहे।