Greater Noida News : बिना आबकारी लाइसेंस के चल रहा था रेस्टोरेंट
भारत
RP Raghuvanshi
01 Jul 2022 08:20 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Jul 2022 08:20 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा-2 क्षेत्र के चाई 3 सेक्टर में चल रहे एक रेस्टोरेंट पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने यहां से 6 पेटी कोरियन तथा 8 पेटी इंडियन बीयर बरामद की है। पुलिस ने यहां से एक कोरियाई नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रेस्टोरेंट बिना आबकारी लाइसेंस के अवैध रूप से चल रहा था। हाल ही में पकड़े गए चीन के नागरिक व उनके साथी भी यहां अक्सर आते जाते थे।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के चाई 3 सेक्टर स्थित कु हाउस रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान यहां से 6 पेटी कोरियन तथा 8 पेटी भारतीय किंगफिशर ब्रांड की बीयर बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि यहां से कोरियाई नागरिक सांगसू कू व नंन्हे यादव को गिरफ्तार किया गया। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि रेस्टोरेंट का लाइसेंस है लेकिन इसमें अवैध रूप से देसी व विदेशी शराब परोसी जा रही थी।