Kanpur News : 7 महीने पहले स्टेशन से चोरी हुए थे बच्चे, नानी के लॉकेट से पकड़े गए बच्चा चोर दंपत्ति
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:40 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:40 AM
Kanpur News : जीआरपी ने कानपुर सेंट्रल से अगवा तीन बच्चों की पहचान उनकी मां रीता ने कर ली है । बच्चों के गले मे पडा लॉकेट देखते ही रीता के खुशी के आंसू छलक पड़े। आरोपी दंपत्ति को बच्चा चुराने और दूसरे के सुपुर्द करने पर जेल भेज दिया गया है । बच्चों की बरामदगी जालंधर से हुई है ।
Kanpur News :
उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल स्टेशन से बच्चों को चुराकर बेचने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। दोनों ने बच्चों को पैसे के लिए एक निसंतान दंपति को बेच दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति-पत्नी बच्चों को निसंतान दंपति को 20-20 हजार रुपये में बेच देता था।जानकारी के मुताबिक पिछ्ले वर्ष 14 व 15 सितंबर की रात कुर्ला,काकन हवेली,मैनपुरी निवासी प्रमोद यादव की पत्नी रीता सेंट्रल स्टेशन आई थी।वह बगल मे तीन बच्चों के साथ बैठी रेनू उर्फ अंजली को अपने बच्चों की सुपुर्दगी मे देकर उन्नाव का टिकट लेने गई थी ।फिर जब लौट कर आई, तो उसके बच्चों के साथ दोनों पति-पत्नी गायब थे। पीड़ित मां का कहना है कि उसके बच्चे सात महीने पहले चोरी हो गए थे।
जीआरपी ने तीन दिन बाद अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी थी। पुलिस ने उसके पति आशीष को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर तीनो बच्चे पड़ोसी कामेश्वेर यादव और उनकी पत्नी मीरा के पास से बरामद कर लिये गये ।रेनू ने बताया की तीनों बच्चों को लेकर जालंधर पति के पास चली गई थी ।इन दोनों ने ही महिला के बच्चों को चुराया था और जालंधर में ले जाकर के बच्चों को एक निसंतान मां-बाप को 20-20 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि आखिर उन्होंने कितने को बच्चों को इस तरह बेचा है।