15 पुलिस कर्मी होंगे निलंबित, ड्यूटी के दौरान इकाना स्टेडियम में देख रहे थे मैच
Lucknow News
भारत
RP Raghuvanshi
14 Oct 2023 07:34 PM
भारत
RP Raghuvanshi
14 Oct 2023 07:34 PM
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच था। इस दौरान ड्यूटी छोड़कर क्रिकेट देखना 15 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। मैच देखने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने अब इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं, ये सभी पुलिसकर्मी नियत ड्यूटी स्थान को छोड़कर इकाना मैदान के अंदर मैच देख रहे थे। बता दें कि इन पुलिसकर्मियों में दो पीएसी के जवान भी शामिल थे, जिनपर भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
पीएसी के जवानों के लिए भेजा गया पत्र
इन पुलिसकर्मियों के निलंबन को लेकर पत्र भेज दिया गया है। वहीं पीएसी के जवानों के लिए 23वीं वाहिनी मुरादाबाद को पत्र भेजकर जानकारी दी गई। जिसके बाद इन पर भी कार्रवाई हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, इकाना स्टेडियम में जिन पुलिसकर्मियों के मैदान के अंदर ड्यूटी लगी थी उन्हें नीले रंग के कार्ड दिए गए थे वहीं जिनकी ड्यूटी मैदान के बाहर थी उन्हें पीले और सफेद रंग के कार्ड दिए गए थे। मैच के दौरान ये बात सामने आई कि कुछ सफेद और पीले आईकार्ड वाले पुलिसकर्मी मैच देखते पाए गए।
12 अक्टूबर को हुआ था मैच
बता दें कि 12 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच था, जिसके बाद स्टेडियम की सुरक्षा और यहां आने वाले वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इकाना स्टेडियम में कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। इन पुलिस कर्मियों को मैदान के अंदर और बाहर अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी प्वाइंट दिए गए थे, लेकिन मैच के दौरान ये पंद्रह पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर मैच देखने मैदान के अंदर पहुंच गए, जो सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी, इस लापरवाही की जानकारी जब अफसरों को लगी तो इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए और अब इन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।