Noida: भाजयुमो ने शोकसभा कर रावत को दी श्रद्घांजलि
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:40 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:40 PM
नोएडा । भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने जिला कार्यालय सेक्टर-116 में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी एवं सभी 11 जवानों की प्लेन क्रैश में मृत्यु हो जाने पर श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया तथा 2 मिनट का मौन रखकर सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई।
सभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर जिला प्रभारी बसंत त्यागी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री अंजलि चौहान, भाजपा नोएडा महानगर जिला महामंत्री उमेश त्यागी,गणेश जाटव, भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव, अनुज प्रधान, मोहित शर्मा, अर्पित मिश्रा नवीन मिश्रा नरेंद्र जोगी सत्यम सिंह प्रशांत शर्मा प्रवीण चौहान तुषार गोयल आदेश त्यागी साधना शर्मा संदीप अवाना कपिल धारीवाल मोनू जोगी विपिन भाटी सूर्या शर्मा राहुल शर्मा आकाश उपाध्याय बॉबी कठेरिया वरुण यादव अंकित अवाना उत्कर्ष मिश्रा इत्यादि कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।