WHO वैज्ञानिक का दावा- Omicron वेरिएंट पर अब भी प्रभावी हैं वैक्सीन
भारत
RP Raghuvanshi
30 Dec 2021 10:30 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Dec 2021 10:30 PM
नई दिल्ली. दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर खतरनाक होता जा रहा है. विश्व में लाखों नए कोरोना केस आ रहे हैं. ओमिक्रॉन के केस भी अधिक आ रहे हैं. कोरोना वैक्सीन लगवाए हुए लोग भी ओमीक्रोन से संक्रमित हो रहे हैं. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की शीर्ष वैज्ञानिक ने बुधवार को दावा किया है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन (Omicron) वेरिएंट के खिलाफ अब भी वैक्सीन प्रभावी हैं.
एएनआई के अनुसार WHO की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि ऐसा लग रहा है कि कोरोना वैक्सीन अब भी प्रभावित साबित हो रहे हैं. उन्होंने वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि जैसा कि अपेक्षित था, उस तरह से टी-सेल की इम्यूनिटी ओमीक्रोन (Omicron) के खिलाफ बेहतर है. ऐसे में ये गंभीर बीमारी से बचाएगा. सभी लोग वैक्सीन लगवाएं.
डब्ल्यूएचओ की ओर से की गई प्रेस ब्रीफिंग में डॉ. स्वामीनाथन ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता दो टीकों के बीच थोड़ी अलग होती है, हालांकि डब्ल्यूएचओ की सभी आपातकालीन सूची के अधिकतर वैक्सीन में सुरक्षा की उच्च दर होती है और टीका कम से कम कोरोना के डेल्टा वेरिएंट जैसी गंभीर बीमारी में मौत से बचाता है. संक्रमण टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले दोनों लोगों में हो रहे हैं. हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि टीके अभी भी सुरक्षात्मक साबित हो रहे हैं.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,154 नए केस सामने आए हैं. वहीं देश में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 961 हो गए हैं. इनमें दिल्ली में 263 केस और महराष्ट्र में 252 केस हैं.