
Navratri Ghat Sthapana : नवरात्र कहें या फिर नवरात्रि कहे। नवदुर्गा शब्द भले ही अलग-अलग हो लेकिन सब का अर्थ एक ही है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों- शैलपुत्री ,ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता कात्यायनी ,कालरात्रि, महागौरी व सिद्धिदात्री की पूजा, अर्चना एवं उपासना होने के कारण इसे नवदुर्गा एवं नौ दिनों तक अनुष्ठान चलने के कारण इसे नवरात्रि कहा जाता है ।