Naxalite Attack : नक्सलियों ने पुल निर्माण में शामिल तीन वाहन फूंके
Naxalites burnt three vehicles involved in bridge construction
भारत
चेतना मंच
03 Mar 2023 05:50 PM
गढ़चिरौली। पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में शामिल तीन वाहनों को फूंक दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एट्टापल्ली तालुका में यह घटना हुई।
पुलिस के मुताबिक, जिले में यह हफ्तेभर के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है। अधिकारी ने कहा कि सशस्त्र नक्सलियों ने पुरसलगोंडी-अलेंगा मार्ग पर पुल निर्माण कार्य में शामिल एक जीसीबी मशीन, एक पोकलेन मशीन और एक मिक्सर मशीन वाहन को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
इससे पहले, सोमवार की रात को भी संदिग्ध नक्सलियों ने जिले में बोटनपुंडी-विसामुंडी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में शामिल एक मिक्सर मशीन वाहन को जला दिया था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।