NDRF News : प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
Prime Minister wishes on the foundation day of NDRF
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:23 PM
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 18वें स्थापना दिवस पर लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मशहूर इस संस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहा है।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि एनडीआरएफ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। वे सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों की सहायता करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनकी बहादुरी सराहनीय है। भारत आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहा है।
हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2006 में ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत एनडीआरएफ की स्थापना की गई थी। आपदा या संकट की स्थिति में विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से इस बल की स्थापना हुई थी।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida