नोएडा । नोएडा के उद्यमियों की संस्था नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (NEA) के चुनाव(Election) के लिए नामांकन के अंतिम दिन मल्हन पैनल के सदस्यों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
एनईए के चुनाव आगामी 8 जनवरी को होने हैं। कल दोपहर 3.00 बजे तक नामांकन प्रपत्र जमा कराने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन विपिन कुमार मल्हन एवं वी.के. सेठ पैनल से 16 पदाधिकारियों एवं 102 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन पत्र जमा कराये गये। एक ही पैनल के नामांकन जमा कराने के बाद संभावना है कि एक बार फिर मल्हन पैनल का निर्विरोधा चयन कर लिया जाएगा।