NEET 2021 Answer Key- उत्तर कुंजी से अपना स्कोर ऐसे करें कैलकुलेट
NEET 2021 Answer Key (File photo)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
26 Sep 2021 01:45 PM
NEET 2021 Answer Key- कोरोना के इस भयावह मंजर के बीच बहुत असमंजस था कि क्या NEET परीक्षा करानी चाहिए या नहीं। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (NEET) को कोरोना के बावजूद कंडक्ट करवाया। इस परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को ही किया जा चुका है। देशभर में ये परीक्षा ऑफलाइन मोड में कंडक्ट करवाई गई थी।
अब सभी अभ्यर्थियों को इसकी उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतज़ार है। तो हम आप सभी को बता दें कि बहुत जल्द अब NTA के द्वारा NEET के सभी पेपर कोड्स की आधिकारिक उत्तर कुंजी (NEET 2021 Answer key) उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। नीट 2021 परीक्षा की जो उत्तर कुंजी होगी उसको पीडीएफ फॉरमेट में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड करके अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
जिस अभ्यर्थी को ये नहीं समझ मे आ रहा है कि वो आधिकारिक उत्तर कुंजी (NEET 2021 Answer key) से अपने अंकों की गणना कैसे करे, तो उनको घबराने की ज़रूरत नहीं है। यहां पर बताया जा रहा है कि कैसे कोई भी अभ्यर्थी अपने नीट अंकों की गणना कर सकता है-
1. सबसे पहले आप सभी आधिकारिक उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें।
2. इसके बाद आपके जितने सही उत्तर हैं, उनकी गणना करें। इनका रिकॉर्ड बनाने के बाद आप इन्हें 4 से गुणा कर दें।
3. इसके बाद आप अपने गलत उत्तरों की गिनें। उन्हें भी एक रिकॉर्ड की तरह लिखें। इसके बाद सभी को 1 से गुणा कर दें।
आप चाहें तो नीचे दिए गए फॉर्मूले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं-
NEET 2021 scores = [4*(Number of Correct Responses)] – [1*(Number of Incorrect Responses)]
उत्तरों का मिलान कर लेने के बाद अगर किसी भी अभ्यर्थी को कोई चुनौती देनी है तो इसके लिए वह हर प्रश्न के लिए 1000 रुपये देकर उसे चुनौती दे सकता है। एक चीज़ और आप सभी को बता दें कि उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए जो शुल्क लगता है वो गैर वापसी होता है।