विज्ञापन
NEET Exam Rule: NTA ने साफ कहा है कि अभ्यर्थी केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहें। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी लेकिन सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाओं को देखते हुए छात्रों को काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित होने जा रही है। देशभर के लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि परीक्षा से जुड़े नियमों की सही जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। हर साल कई छात्र छोटी-छोटी गलतियों की वजह से परेशानी में पड़ जाते हैं। कोई गलत ड्रेस पहनकर पहुंच जाता है तो कोई जरूरी दस्तावेज घर पर भूल जाता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने साफ कहा है कि अभ्यर्थी केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहें। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी लेकिन सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाओं को देखते हुए छात्रों को काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। अगर आप भी NEET UG Re-Exam 2026 देने जा रहे हैं तो यहां जानिए ड्रेस कोड, जरूरी दस्तावेज, एंट्री टाइम और परीक्षा से जुड़े सभी अहम नियम।
नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। NTA के अनुसार दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए ट्रैफिक, बारिश या किसी अन्य परेशानी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले घर से निकलना बेहतर रहेगा।
इस बार NTA ने परीक्षा प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं जिनका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा।
परीक्षा केंद्र पर सख्त ड्रेस कोड लागू रहेगा। ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी गई है जिनकी जांच आसानी से हो सके।
लड़के आधी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट पहनकर आ सकते हैं। साधारण ट्राउजर या पैंट पहनने की अनुमति होगी। हालांकि मेटल बटन, भारी चेन या अधिक जेब वाले कपड़ों से बचें। पूरी बाजू के कपड़े पहनने पर अतिरिक्त जांच हो सकती है जिससे समय अधिक लग सकता है।
लड़कियां आधी बाजू की कुर्ती, टॉप या साधारण कपड़े पहन सकती हैं। लंबे बाजू वाले कपड़ों की अनुमति है लेकिन ऐसी स्थिति में पहले पहुंचकर जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ज्यादा डिजाइन वाले कपड़े या मेटल वाली ड्रेस पहनने से बचें।
NTA ने साफ निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थी जूते पहनकर परीक्षा केंद्र न आएं। केवल चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार की जूलरी पहनकर आने की इजाजत नहीं है। अंगूठी, चेन, कड़ा, ब्रेसलेट, कान के झुमके, नाक की लौंग, घड़ी, बेल्ट, हेयर क्लिप, सनग्लासेस और अन्य धातु से बनी वस्तुएं साथ लाने से बचें।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए कुछ दस्तावेज अनिवार्य हैं। इनमें किसी भी प्रकार की कमी होने पर एंट्री रोकी जा सकती है।
ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड पर भी फोटो लगी होनी चाहिए।
इस बार छात्रों को अपना पेन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर ही NTA की ओर से काला बॉल प्वाइंट पेन उपलब्ध कराया जाएगा। OMR शीट भरने के लिए उसी पेन का उपयोग करना अनिवार्य होगा।
अगर कोई छात्र धार्मिक, सांस्कृतिक या पारंपरिक पोशाक पहनकर परीक्षा देने जा रहा है तो उसे सामान्य छात्रों से पहले केंद्र पहुंचना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा ताकि जांच प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
किन चीजों को ले जाने पर पूरी तरह रोक है?
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इन वस्तुओं को घर पर ही छोड़कर जाएं-
इसके अलावा खाने-पीने की वस्तुएं भी परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
NEET में कई बार छात्र OMR शीट भरते समय छोटी गलतियां कर देते हैं जिसका नुकसान बाद में उठाना पड़ सकता है।
OMR शीट पर रोल नंबर, पेपर कोड और अन्य जानकारी बेहद सावधानी से भरें। गोले को पूरी तरह और साफ तरीके से भरें। एक सवाल के लिए सिर्फ एक ही विकल्प चुनें। कटिंग, ओवरराइटिंग या इरेजिंग से बचें।
टिक (✓) या क्रॉस (✗) का निशान न लगाएं।
परीक्षा के दौरान टॉयलेट जाने की अनुमति होगी लेकिन वापस आने पर दोबारा फ्रिस्किंग की जाएगी। साथ ही परीक्षा शुरू होने के पहले 30 मिनट और समाप्त होने के अंतिम 30 मिनट में टॉयलेट ब्रेक नहीं दिया जाएगा।
देश के कई हिस्सों में बारिश और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा वाले दिन मौसम की जानकारी जरूर जांच लें। ट्रैफिक, जलभराव या अन्य बाधाओं को ध्यान में रखते हुए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
विज्ञापन