Nepal earthquake: भूकंप से नेपाल में मची तबाही, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए मदद का दिया भरोसा
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:56 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:56 PM
Nepal earthquake: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया और पड़ोसी देश को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पीएम मोदी ने एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
https://twitter.com/narendramodi/status/1720640733357756559
रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में सबसे अधिक मौतें
नेपाल में शुक्रवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद अबतक 129 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप से जान माल को काफी नुकसान हुआ है। सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। कई घर जमींदोज हो गए हैं। रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में सबसे अधिक मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
कई अस्पतालों को भूकंप प्रभावितों के लिए समर्पित कर दिया गया है
कई अस्पतालों को भूकंप प्रभावितों के लिए समर्पित कर दिया गया है। अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि पहाड़ी गांवों में बचाव अभियान जारी है और दर्जनों लोग घायल पाए गए हैं। कई जगहों से संचार कट गया है। भेरी अस्पताल, कोहलपुर मेडिकल कॉलेज, नेपालगंज सैन्य अस्पताल और पुलिस अस्पताल को भूकंप प्रभावितों के लिए समर्पित अस्पताल बनाया गया है।
नेपाल में सभी हेली-ऑपरेटरों को तैयार रहने के लिए कहा गया है और प्रभावित क्षेत्रों से घायलों को एयरलिफ्ट करने की सुविधा के लिए नियमित उड़ान आवाजाही निलंबित कर दी गई है। शुक्रवार का भूकंप नेपाल में आठ साल से अधिक समय में सबसे शक्तिशाली था। इस भयंकर भूकंप ने एक बार फिर से 2015 के विनाशकारी भूकंप की याद दिला दी है. जिसमें करीब 10,000 लोग मारे गए थे।
ये भी पढ़ेंः आधी रात को मच गया कहर, नेपाल में हुई 129 लोगों की मौत, भारत में भी सहमे लोगग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।