New Delhi: राजधानी के अलीपुर में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:13 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:13 AM
New Delhi : नई दिल्ली। राजधानी के अलीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। गोदाम की दीवार गिरने से कम से कम 5 मजदूरों की मौत हो गई है। अब भी वहां कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे।दिल्ली पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। यह भी जानकारी आ रही है कि घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है, जबकि 9 लोगों को हल्की चोटंे आई हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान बचाव के काम में जुटे हैं। घटनास्थल से मलबे को हटाया जा रहा है।