New Delhi: अर्थव्यवस्था की रीढ है कारोबारी: डा.महेश
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:58 AM
New Delhi: नई दिल्ली । दिल्ली प्रगति मैदान में आईएचएफ एक्सपो 2022 का उद्घाटन गौतमबुद्घनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ महेश शर्मा व उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन द्वारा किया गया। सांसद महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि IHF Expo को देखकर सांसद ने भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने आगे कहा कि इतनी बेहतरीन उत्पादों को हम विदेशों में निर्यात कर हम देश की अर्थव्यवस्था को सुधार सकते हैं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की रीढ है कारोबारी। सांसद ने सभी स्टॉल्स पर जाकर कारोबारियों का हौसला बढ़ाया।
श्री शर्मा ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, हर्षित गुप्ता नवीन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और आयोजकों को बधाई दी।