New Delhi Crime : ठगी के धंधे में लड़कियां भी शामिल, फर्जी कॉल सेंटर के जरिये ठगी का खुलासा
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
चेतना मंच
09 Nov 2022 05:49 PM
New Delhi Crime : नई दिल्ली। महिलाओं और लड़कियों को पुरुषों के बराबर का दर्जा दिलाने के लिए वर्षों चलाए गए अभियान का असर अब दिखने लगा है। अब जरायम की दुनिया में भी लड़कियों ने दस्तक दे दी है। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली में उजागर हुआ है। यहां पुलिस ने बिना किसी झंझट के कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। द्वारका जिला पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें 6 लड़कियां भी शामिल हैं।
New Delhi Crime :
पुलिस के मुताबिक फर्जी कॉल सेंटर में भोले-भाले लोगों को टारगेट करके उनसे चीटिंग की वारदात को अंजाम दिया जाता था। अब तक 1700 से ज्यादा लोगों को ईजी लोन दिलाने को लेकर टारगेट किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार इसकी सूचना ऑपरेशन टीम को मिली थी और बिंदापुर पुलिस के साथ ऑपरेशन सेल की टीम ने उत्तम नगर के बाल उद्यान रोड पर छापा मारकर इस कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया।
डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आमिर, रोहित वर्मा, फैजल, विशाल, मोहित कुमार, संतोष, निधि, मेघा, अंशु, श्वेता, उषा और अर्चना शामिल हैं। यह सभी गाजियाबाद और दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 21 मोबाइल, 29 रजिस्टर, दो नोट पैड और एक लैपटॉप भी बरामद किया है।
New Delhi Crime :
डीसीपी ने बताया कि कॉल सेंटर चलाने वाला फैजल है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है। उसने अपनी टीम को यह भी बता रखा था कि उसका काम दवाई बेचना और उसका प्रचार-प्रसार करना है। फैजल लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए काउंटर पर कुछ अलग-अलग कंपनियों की दवाई भी रखता था, जो उनके यहां काम करते थे वह उन्हें कस्टमर सपोर्ट एजेंट के रूप में दिखाता था। इस तरह वह लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उन्हें बेवकूफ बनाता था।
पुलिस के अनुसार कॉल सेंटर में प्रोसेसिंग फी के नाम पर लोगों से पैसा डिपॉजिट कराकर चीटिंग की वारदात को अंजाम दिया जाता था। इस मामले में फैजल के एक और दोस्त पारस की तलाश की जा रही है, जो गाजियाबाद (यूपी) का रहने वाला है। पुलिस को जो 29 रजिस्टर मिले हैं, उसके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब तक कॉल सेंटर के माध्यम से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की जा चुकी है।