New Delhi Crime News : दिल्ली में 45 वर्षीय महिला से पांच लाख रुपये और कुछ आभूषण लूटे गए
New Delhi Crime News: Five lakh rupees and some jewelery were robbed from a 45-year-old woman in Delhi
भारत
चेतना मंच
28 Feb 2023 05:33 PM
New Delhi Crime News : दिल्ली के अमन विहार में अज्ञात लोगों ने 45 वर्षीय एक महिला से करीब पांच लाख रुपये और कुछ आभूषण लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता गजाला शाहीन ने दावा किया कि सोमवार की शाम को उसके घर पर बिजली का काम चल रहा था तभी कुछ लोग खुद को मैकेनिक बताते हुए वहां आए।
उन्होंने बताया कि दो आरोपियों ने उससे पानी मांगा और फिर घर के अंदर घुस कर लूटपाट करने लगे।पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब पांच लाख रुपये और चार अंगूठियां लेकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (लूटपाट के लिए सजा), धारा 397 (लूटपाट, या डकैती, मार डालने या गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास) और धारा 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है।