New Delhi : फुल एक्शन में ईडी, देश के छह राज्यों में 40 ठिकानों पर छापेमारी
Delhi liquor scam
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 10:25 AM
New Delhi : नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले फुल एक्शन में है। शुक्रवार को ईडी ने देश के छह राज्यों में कुल 40 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इसमें चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, मेंगलोर और मुंबई भी शामिल है। यह छापेमारी दिल्ली की शराब नीति में हुए कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में की जा रही है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर भी सीबीआई छापेमारी और लंबी पूछताछ कर चुकी है। राजधानी दिल्ली में शराब नीति में हुई धांधली को लेकर प्रवर्तन निदेशालय इसके पहले भी छापेमारी कर चुकी है। इससे पहले 6 सितंबर को ईडी ने इस मामले में दिल्ली और अन्य शहरों में 35 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी। शराब नीति मामले को लेकर दिल्ली में भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी पर भाजपा ने मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उनकी सिफारिश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। सीबीआई के रडार पर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर की भी तलाशी ली गई थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी बार-बार केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ईडी की छापेमारी पर कहा था कि सीबीआई के छापेमारी में कुछ नहीं मिला। अभी ईडी भी छापे मारेगा, उसमें भी कुछ नहीं मिलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवाल जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है, लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे।