राहुल गांधी को गोली मारने की बीजेपी प्रवक्ता ने दी धमकी, कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र
भारत
RP Raghuvanshi
29 Sep 2025 02:12 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Sep 2025 02:12 PM
कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले बीजेपी प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि यदि महादेव के खिलाफ तुरंत केस दर्ज नहीं किया गया, तो इसे सरकार की मिलीभगत माना जाएगा। New Delhi/Kerala :
कौन हैं प्रिंटू महादेव?
प्रिंटू महादेव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व राज्य अध्यक्ष हैं और वर्तमान में बीजेपी के प्रवक्ता हैं। उन्होंने केरल के एक मलयालम टीवी चैनल पर लद्दाख हिंसा पर चर्चा के दौरान विवादित बयान दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को छाती में गोली मार दी जाएगी। इस बयान के बाद कांग्रेस ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया
कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रमेश चेन्नीथला ने कहा कि महादेव ने खुलेआम विपक्षी नेता के खिलाफ जानलेवा धमकी दी है, बावजूद इसके केरल पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया। उनका कहना था कि यह बीजेपी और स्थानीय प्रशासन के बीच मिलीभगत को दर्शाता है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता की इस तरह की बयानबाजी न केवल राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि संविधान और कानून के शासन की भी अवहेलना है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कई खतरे संबंधी पत्र पहले ही लिखे हैं। कांग्रेस की मांग है कि प्रिंटू महादेव के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई हो और विपक्षी नेता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।