New Delhi News : ग्रेटर नोएडा के सीईओ सुरेंद्र सिंह बने दिल्ली के उपराज्यपाल के सचिव
Greater Noida CEO Surendra Singh appointed as Secretary to the Lieutenant Governor of Delhi
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:25 AM
नोएडा। मेरठ मंडल के कमिश्नर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) को दिल्ली के उपराज्यपाल का सचिव बनाया गया है। उन्हें केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश से बुलाया है।
New Delhi News :
जानकारी के मुताबिक वर्ष-1995 बैच के सीबी कुमार (CB Kumar) उपराज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। जबकि साल, 2005 बैच के आईएएस और अपने बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले सुरेंद्र सिंह को उपराज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। इस आशय का आदेश डिप्टी सेक्रेटरी अपॉइंटमेंट अंजु मंगला ने 28 सितंबर को जारी किया है।
New Delhi News :
मेरठ मंडल के आयुक्त और ग्रेटर नोएडा के सीईओ रहे सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) पीएम मोदी (PM Modi) के भरोसेमंद और पसंदीदा अफसरों में गिने जाते हैं। वह पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। उसी दौरान वह प्रधानमंत्री की निगाहों में आए। कहा जाता है कि डीएम रहते उनकी कार्यप्रणाल से प्रधानमंत्री काफी प्रभावित थे। उसी समय से उनकी गिनती पीएम के भरोसेमंद अफसरों में होने लगी थी।