New Delhi News : भारतीय नौसेना ने शुरू किया संपर्क कार्यक्रम ‘जूले लद्दाख’
Indian Navy launches communication program 'Zule Ladakh'
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:04 AM
नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना ने हिमालयी क्षेत्र में नौसेना की सेवा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं व नागरिक संगठन के सदस्यों के साथ जुड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘जूले लद्दाख’ (हैलो लद्दाख) नामक एक संपर्क कार्यक्रम शुरू किया।
New Delhi News
जुले लद्दाख मतलब लद्दाख में आपका स्वागत है
भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से 5,000 किलोमीटर के मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ‘जुले लद्दाख’ का अर्थ ‘लद्दाख में आपका स्वागत है’ होता है।
नौसेना ने हमेशा साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया
अपने संबोधन में संजय जसजीत सिंह ने कहा कि नौसेना ने हमेशा साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। क्योंकि वह न केवल अपने कर्मियों को उच्च लक्ष्य और बेहतर हासिल करने के लिए प्रेरित करती है, बल्कि उनमें टीम के रूप में काम करने के साथ ही सौहार्द की भावना को भी मजबूत करती है।
New Delhi News
लद्दाख के युवा भी हो सकते हैं नौसेना में शामिल
संजय जसजीत सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस अभियान के साथ हम न केवल किसी भी लड़ाकू सुरक्षा बल के लिए महत्वपूर्ण अपनी टीम-निर्माण की भावना और क्षमता का निर्माण करने में सक्षम होंगे, बल्कि सभी क्षेत्रों, यहां तक कि समुद्र से दूर के क्षेत्रों में समुद्री चेतना और जागरूकता का विस्तार भी करेंगे। हम इन अद्भुत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निरंतर संवाद जारी रखने को लेकर आशान्वित हैं। उम्मीद करते हैं कि इन क्षेत्रों से और लोग नौसेना में शामिल हो सकेंगे।
वाइस एडमिरल ने दी सी राइडर्स को बधाई
समुद्री चेतना और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान शुरू करने वाले ‘सी राइडर्स’ को बधाई देते हुए वाइस एडमिरल ने ‘टीवीएस मोटरसाइकिलों पर उनकी सुरक्षित और यादगार सवारी’ की कामना की।
अभियान में हिस्सा ले रहे हैं 35 नौसैनिक
अभियान में अधिकारियों और नाविकों सहित कुल 35 नौसैनिक भाग ले रहे हैं। ये दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होते हुए 28 जून को लेह पहुंचेंगे। रास्ते में वे प्रतिभागी स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों से बातचीत करेंगे। करगिल युद्ध स्मारक और रेजांग ला की 1962 की लड़ाई के स्मारक पर सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।