आधार लिंक करें, तभी बुक कर पाएंगे IRCTC टिकट : 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था
भारत
चेतना मंच
25 Sep 2025 05:25 PM
भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर 2025 से आईआरसीटीसी (आईआरसीटीसी) पर आॅनलाइन जनरल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। अब टिकट बुक करने के लिए यात्रियों का आईआरसीटीसी अकाउंट आधार नंबर से लिंक होना अनिवार्य होगा। बिना आधार लिंक के, टिकट बुकिंग के शुरुआती 15 मिनट में कोई टिकट बुक नहीं कर सकेगा। रेलवे का उद्देश्य इस कदम के माध्यम से टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है, ताकि केवल वास्तविक यात्री ही टिकट बुक कर सकें और ब्लैक मार्केट में टिकट की बिक्री को रोका जा सके। New Delhi News :
नए नियम के तहत विशेष प्राथमिकता:
1 अक्टूबर से उन यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका आधार आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक होगा। इसका मतलब यह है कि आधार लिंक किए हुए यात्री बुकिंग शुरू होने से 15 मिनट पहले ही टिकट बुक कर पाएंगे और उन्हें प्रारंभिक लाभ मिलेगा। टिकट बुकिंग की इस प्रक्रिया से केवल वास्तविक यात्री ही टिकट बुक कर सकेंगे और ब्लैक मार्केट में टिकट की बिक्री को काफी हद तक हतोत्साहित किया जा सकेगा।
आधार लिंकिंग कैसे करें:
1. लॉगिन करें: आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
2. आधार लिंकिंग सेक्शन: लॉगिन के बाद ऊपर दाईं ओर आधार लिंकिंग सेक्शन खोलें।
3. आधार नंबर डालें: अपने 12 अंकों के आधार नंबर को बॉक्स में दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. ओटीपी वेरिफाई करें: आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और वेरीफाई पर क्लिक करें।
5. लिंकिंग कन्फर्म करें: सफल वेरिफिकेशन के बाद स्क्रीन पर संदेश आएगा कि आपका आधार आईआरसीटीसी अकाउंट से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।
नियम का लाभ:
* टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी।
* ब्लैक मार्केट और दोगुनी कीमत में टिकट बेचने की समस्या कम होगी।
* वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
* यह नया नियम केवल आईआरसीटीसी की आॅनलाइन जनरल टिकट बुकिंग पर लागू होगा।
* रेलवे काउंटर से टिकट बुक करने में कोई बदलाव नहीं होगा।
* अन्य प्रकार की टिकट बुकिंग (जैसे टूरिस्ट स्पेशल) में पहले से लागू आधार लिंकिंग नियम जारी रहेगा। New Delhi News :