31 अगस्त के बाद भी चलते रहेंगे UPI पेमेंट्स, सिर्फ़ सब्सक्रिप्शन में बदलाव, जानें नया अपडेट
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 05:53 AM
New Delhi News : अगर आप भी यह सोचकर परेशान हैं कि 31 अगस्त के बाद UPI पेमेंट बंद हो जाएगा, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हाल ही में कई यूजर्स को अलग-अलग UPI ऐप्स (पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि) से नोटिफिकेशन मिले, जिसके बाद भ्रम फैल गया कि पेमेंट सर्विस बंद हो जाएगी। लेकिन हकीकत इससे अलग है।
असली मामला क्या है?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह बदलाव सिर्फ़ यूपीआई आटो पे से जुड़ा है। अगर आपने नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हौटस्टार या किसी और ऐप/सर्विस का मासिक या वार्षिक सब्सक्रिप्शन यूपीआई आटो पे से लिया है, तो अब पुराने यूपीआई हैंडल पर यह सुविधा काम नहीं करेगी। इसके लिए आपको नया यूपीआई आईडी इस्तेमाल करना होगा, जैसे @ एसबीआई,@्आईबीएल, @एचडीएफसी, ै@यश बैंक इत्यादि।
वन-टाइम पेमेंट्स पर कोई असर नहीं
* दुकानों, मॉल्स या आॅनलाइन शॉपिंग पर क्यूआर स्कैन करके पेमेंट करना
* किसी दोस्त/परिवार को पैसे भेजना
* एक बार वाले मर्चेंट ट्रांजैक्शन
इन सब पर कोई असर नहीं होगा। ये सभी पेमेंट पहले की तरह ही चलते रहेंगे।
बदलाव क्यों किया जा रहा है?
एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया) ने कुछ नए नियम लागू किए हैं। इसके तहत पुराने यूपीआई आईडीज को बंद करके यूजर्स को बैंक-पार्टनर वाले नए हैंडल पर शिफ्ट किया जा रहा है। 31 अगस्त तक पुराने हैंडल चलेंगे, लेकिन 1 सितंबर से आटो पे सिर्फ़ नए यूपीआई आईडीज पर ही काम करेगा।
यूजर्स को क्या करना होगा?
1. अपना यूपीआई ऐप (पेटीएम/फोन पे/गूगल पे आदि) खोलें।
2. अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस को नए यूपीआई हैंडल से लिंक करें।
3. चाहें तो आटो पे बंद करके सब्सक्रिप्शन के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुन सकते हैं।
4. अगर चाहें तो आटो पे किसी दूसरे यूपीआई ऐप से भी सक्रिय कर सकते हैं। New Delhi News