New Delhi News : छात्रा ने बात नहीं की तो युवक ने मार दी गोली
भारत
चेतना मंच
01 Sep 2022 04:49 PM
New Delhi : नई दिल्ली। एकतरफा प्यार (One-sided love) में पागल युवक (young boy) ने बात न करने पर 11वीं की छात्रा (11th student) को गोली मार दी (Shot down)। पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार (Sangam Vihar) की है। 25 अगस्त को हुई इस वारदात को अमानत अली (Amanat Ali) ने अंजाम दिया था।
आरोपी युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छात्रा सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में थी। बीते कुछ दिनों से छात्रा ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद उसने छात्रा की जान लेने का फैसला कर लिया। उसने अपने सहयोगियों बॉबी और पवन से संपर्क किया। घटना के समय छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। तभी उसने उसे रास्ते में रोक कर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसी स्कूल में उसका भाई भी पढ़ता है। 25 अगस्त की दोपहर में छात्रा अपनी मां व छोटे भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी। जब वह बी-ब्लाक में मकान नंबर 15 के सामने पहुंची, तभी दो युवक पैदल आए और उसे पीछे से गोली मार दी। छात्रा वहीं गिर गई। आरोपी युवक कुछ दूरी पर खड़ी मोटर साइकिल से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाला अरमान अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था।