New Delhi News : सात साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में युवक गिरफ्तार
Youth arrested for sexually assaulting a seven-year-old girl
भारत
चेतना मंच
14 Feb 2023 04:14 PM
नई दिल्ली। उत्तर पूर्व दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।उसने बताया कि सात वर्षीय लड़की जब अपने पड़ोसी के घर खेलने गयी थी, तब उसके साथ यह वारदात हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने घर आने के बाद अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इस पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और फिर सीलमपुर थाने में यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर हमने पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।