New Delhi: ‘न्याय की तलाश’ उपन्यास का विमोचन 24 को हिंदी भवन में
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:50 AM
New Delhi: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन की ओर से 24 जुलाई 2022 को हिन्दी भवन दिल्ली में आयोजित समारोह में उपन्यास का विमोचन और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मैनपुरी उत्तर प्रदेश के उपन्यासकार डॉ चिरोंजी लाल यादव के सद्य प्रकाशित उपन्यास ‘न्याय की तलाश’ का विमोचन दिल्ली के हिन्दी भवन दिल्ली के सभागार में होगा। इस कृति का विमोचन हिन्दी साहित्य के वरिष्ठ विद्वान साहित्यकार पद्मश्री डॉ श्याम सिंह शशि, (दिल्ली) नागरी लिपि परिषद के महामंत्री ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ हरिसिंह पाल, (दिल्ली) बर्लिन जर्मनी से डॉ योजना साह जैन, चिंतक मनीषी साहित्यकार डॉ हरिश्चंद्र शाक्य (मैनपुरी) वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी (दिल्ली) कर कमलों से होगा।
विमोचन समारोह में दिल्ली एनसीआर सहित भारत के अन्य प्रांतों से भी कविगण उपस्थित रहेंगे। विमोचन के उपरांत दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी होगी। आयोजन की सफलता की जिम्मेदारी अनुपमा पाण्डेय, रजनीश स्वछंद, कुसुमलता कुसुम, गार्गी कौशिक और संध्या सेठ को सौंपी गई है।