New Delhi : अब 30 सितंबर तक दिल्ली वालों को मिल सकती है सस्ती शराब
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:29 AM
New Delhi: नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को अब 30 सितंबर तक सस्ती शराब मिल सकती है। नई आबकारी नीति पर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार ने शराब की दुकानों के लाइसेंस को बढ़ाकर 30 सितंबर तक वैद्य कर दिया है। जो शराब की दुकानें एल-3/33 लाइसेंस के तहत चल रही हैं, उन्हें 30 सितंबर तक के लिए वैद्यता दे दी गई है।
सरकार की ओर से जारी एक सर्कुलर में यह जानकारी दी गई है। सर्कुलर में कहा गया है कि एल-3/33 लाइसेंस के तहत जो दुकानें चल रही हैं, अगर वह आगे दुकान को चलाना चाहते हैं तो उन्हें दो महीने का अतिरिक्त एक्सटेंशन दिया जा रहा है। यह एक अगस्त से 30 सितंबर तक के लिए दिया गया है। दुकानदार इसके जरिए रजिस्टर्ड ब्रांड की शराब मौजूदा कीमत पर बेच सकते हैं। लेकिन, उन्हें दो महीने की फीस जमा करानी होगी। जिन दुकानदारों के पास इस तरह का लाइसेंस है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है, उन्हें तय सीमा के बाद शराब बेचने की अनुमति नहीं होगी, ना ही उनकी अपील को स्वीकार किया जाएगा।