New Delhi : स्कूल में बम की सूचना से अफरा-तफरी, स्कूल खाली कराया
Panic due to information about bomb in the school, the school was evacuated
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:23 AM
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में स्थित एक स्कूल में बम होने की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल को खाली करा लिया।
दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार स्थित अमृता स्कूल में मिली थी बम की सूचना
अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में बम होने की सूचना एक ईमेल के जरिए दी गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते को तुरंत अमृता स्कूल भेजा गया।
शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अधिकारी ने बताया कि स्कूल को तुरंत खाली करा लिया गया। स्कूल के इमारतों की गहन जांच की गई, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।