
इस बीच कम्बोज ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोमवार को ट्वीट करके लिखा कि ‘सुरक्षा परिषद में मेरे सभी राजदूत मित्रों से मिलकर आज बहुत अच्छा लगा। इस नए पद पर अपने देश की सेवा करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।’ तिरुमूर्ति ने उनके ट्वीट का जवाब दिया और कहा, बधाई और आपकी सफलता के लिए शुभकामनाएं रुचिरा! वहीं संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महिला में उप कार्यकारी निदेशक लक्ष्मी पुरी, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय राजनयिकों में, काम्बोज की नियुक्ति को ऐतिहासिक और संयुक्त राष्ट्र में महिला नेतृत्व के लिए एक नया मील का पत्थर बताया।