टीएमसी सांसद ने सिंधिया को लेडी किलर कहा, सदन में मचा हंगामा
New Delhi
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:28 PM
New Delhi : बुधवार को जब शीतकालीन सत्र चल रहा था उस समय एक सांसद द्वारा की गई टिप्पणी पर बवाल मच गया। और काफी हंगामे के बाद सत्र पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह वाकया तब हुआ जब टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए उनपर व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी कर दी। जिसके बाद दोनों नेताओं में जोरदार बहस शुरू हो गई।
सिंधिया को लेडी किलर बोला
बुधवार को जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था उसी समय लोकसभा में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दरअसल टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सिंधिया से कहा आप दिखने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन आप खलनायक भी हो सकते हैं। टीएमसी नेता यहीं पर नहीं रुके उन्होंने सिंधिया से कहा आप लेडी किलर हो। बस इतना सुनते ही हंगामा मच गया। दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त बहसबाजी शुरू हो गई जिसके कारण सत्र को शाम तक के लिए स्थगित करना पड़ा।
सिंधिया ने कहा, निजी टिप्पणी न करें
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने आगे कहा कि सिंधिया खानदान से महाराजा हैं, तो क्या सब को छोटा समझेंगे। इस बात पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई। कल्याण बनर्जी के इतना बोलते ही सिंधिया ने कहा कि आप निजी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। आपको जो कहना है वो मेरा नाम लेकर कहिए। अगर हमारी सरकार की नीति आपको पसंद नहीं है तो आप उसके बारे में टिप्पणी कीजिए। लेकिन आप किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। New Delhiटीएमसी नेता बनर्जी ने सॉरी बोला
जब काफी हंगामा होने लगा और दोनों नेताओं में देर तक बहसबाजी होता रहा तब कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, मेरा इंटेंशन सिंधिया या किसी को भी हर्ट करने का नहीं था। इसके बाद कल्याण बनर्जी ने सॉरी कहा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया खड़े हुए और कहा कि आप मुझ पर या किसी पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर सकते। और यह माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। यह आपकी टिप्पणी अमर्यादित है, मैं इसे माफ नहीं कर सकता।New Delhiमहिला सांसदों ने की कल्याण बनर्जी को निलंबित करने की मांग
टीएमसी नेता द्वारा सिंधिया को लेकर जो टिप्पणी की गई उस पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की महिला सांसदों ने काफी हंगामा करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू से कल्याण बनर्जी को मौजूदा सत्र के शेष भाग के लिए निलंबित करने की मांग की है। महिला बीजेपी सांसदों ने कल्याण बनर्जी के बयान को लेकर काफी देर तक हंगामा किया। इस घटना के बाद देर तक हंगामा होने के कारण संसद का सीतकालीन सत्र शाम तक के लिए स्थगित करना पड़ा।