New Delhi: उपराष्ट्रपति ने दिखाई ‘हर घर तिरंगा’ मिशन की रैली को हरी झंडी
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 09:11 AM
New Delhi: नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू (Vice President and Chairman of Rajya Sabha M Venkaiah Naidu) ने बुद्धवार की सुबह लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया। भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत बाइक रैली में शामिल मंत्रियों ने शान से तिरंगा लहराया। रैली में सबसे आगे स्कूटी पर सवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी थीं। इसमें केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल हुईं। रैली का समापन विजय चौक पर हुआ।
तिरंगा बाइक रैली का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया गया था। इसका मकसद लोगों में अभियान के प्रति जागरूकता पैदा है। रैली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल भी शामिल थे। रैली के माध्यम से देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा लगाने की अपील की गई। मंत्रालय ने सभी सांसदों को इस रैली में शामिल होने की अपील की थी, लेकिन इससे विपक्ष दूर ही रहा।