bypass surgery: ‘उच्च जोखिम वाली बाईपास सर्जरी’ से मिला नया जीवनदान
bypass surgery
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:20 AM
bypass surgery: गुरुग्राम। हृदय की तीनों प्रमुख धमनियों में रुकावट से जूझ रहे 43 वर्षीय व्यक्ति की यहां स्थित एक प्रमुख अस्पताल में ‘‘उच्च जोखिम वाली बाईपास सर्जरी’’ की गई, जिससे उसे नया जीवन मिला है। चिकित्सकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद मरीज को ‘‘गंभीर हालत’’ में भर्ती कराया गया था।
bypass surgery
‘फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट’ (एफएमआरआई) ने एक बयान में कहा, विस्तृत चिकित्सा मूल्यांकन से पता चला कि मरीज के दिल की सभी तीन प्रमुख धमनियां अवरूद्ध थीं, जिनमें हृदय को लगभग 70-75 प्रतिशत रक्त की आपूर्ति करने वाली मुख्य धमनी ‘एलएडी’ 100 प्रतिशत बाधित थी। उसकी दाईं धमनी भी पूरी तरह अवरूद्ध थी।
अस्पताल में हाल ही में उच्च जोखिम वाली बाईपास सर्जरी के माध्यम से रोगी का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।
बयान के मुताबिक, एफएमआरआई के ‘कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी’ (सीटीवीएस) के निदेशक डॉ यू. धीर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने बाईपास सर्जरी के माध्यम से मरीज का सफलतापूर्वक उपचार किया।
चिकित्सकों ने हृदय की धमनियों से रुकावट और जमा कैल्शियम को हटाया और एक नई धमनी बनाई गई।